फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   189 शिक्षकों की बाहरी मंडलों में लगी ड्यूटी

यूपी बोर्ड परीक्षा: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 189 शिक्षकों की बाहरी मंडलों में लगी ड्यूटी

Sat, 15 Dec 2018 02:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 15 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
189 शिक्षकों की बाहरी मंडलों में लगी ड्यूटी
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। मुरादाबाद मंडल में परीक्षाएं 30 दिसंबर से होंगी। लेकिन परिषद ने पहले चरण के लिए मुरादाबाद जिले के 189 शिक्षकों की बतौर परीक्षक ड्यूटी लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार को परीक्षक ड्यूटी के लिए चयनित शिक्षकों की सूची संबंधित स्कूलों को जारी कर दी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में इंटरमीडिएट की दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। 13 जनवरी तक परीक्षाएं चलेंगी। मुरादाबाद जिले में 417 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 297 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। स्कूलों में परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रयोगात्मक विषयों में 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षकों और 50 बाहरी परीक्षक मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन


व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की जिन सेंटरों में परीक्षा होगी, 50 फीसदी मूल्यांकन वहीं के परीक्षक करेंगे। जबकि 50 फीसदी अंकों का मूल्यांकन बाहरी परीक्षकों द्वारा किया जाएगा। खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा कराई जाएगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले साल की तरह आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed