{"_id":"5b85b68342c79246730f5b49","slug":"21535489667-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसी समुदाय की नहीं, पूरी जनता की: शिव प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसी समुदाय की नहीं, पूरी जनता की: शिव प्रताप
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को प्रथमा बैंक के मेगा क्रेडिट कैंप में कहा कि ऋण से ही समाज के सभी वर्गों का विकास होगा। उन्हाेंने कहा कि सरकार किसी एक समुदाय की नहीं बल्कि पूरे समाज की है। योजनाओं में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। लोग सरकारी योजनाओं का आगे बढ़कर लाभ उठाएं।
जिला पंचायत सभागार में प्रथमा बैंक द्वारा आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद वित्त राज्य मंत्री ने प्रथमा बैंक द्वारा एमएसएमई, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, किसान क्रेडिट कार्ड और ऑन फार्म योजना के अंतर्गत 16648 लोगों को स्वीकृत किए गए 252 करोड़ रुपये के ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए। मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में बैंक का बहुत बड़ा योगदान है। प्रथमा बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंक द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे हैं। इस ऋण के माध्यम से जनता का विकास होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत पूरे देश में 32 करोड़ बैंक खाते खोले गए। इनमें 76 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। पांच करोड़ महिलाआें को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। स्टैंडअप इंडिया के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं और पुरुषों के लि ए एक लाख से एक करोड़ रुपये तक का ऋण देने का प्राविधान है। मंत्री ने कहा कि लोग अपनी योजनाएं तैयार करके बैंकों से ऋण लें और अपना उद्योग खड़ा करें। आयुष्मान भारत के अंतर्गत सरकार 50 लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार नि:शुल्क दे रही है। इसका लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले बैंक के चेयरमैन रामा नायक के ने कहा कि प्रथमा बैंक का शुभारंभ 2 अक्तूबर 1975 को हुआ। बैंक मंडल के चार जिलों में संचालित है। बैंक की कुल 413 शाखाएं हैं। उन्हाेंने कहा कि सभी शाखाओं ने मिलाकर 16648 लोगों को 252 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। 40203 किसान क्रेडिट कार्ड अब तक जारी किए जा चुके हैं। चेयरमैन ने बताया कि अमरोहा में आम, हल्दी, शहद के उत्पादन में भी बैंक सहयोग कर रही है। जनधन खाता खोलने में मुरादाबाद पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भी बैंक कर्मचारियों ने 35 लाख रुपये की सहायता राशि एकत्र करके भेजी है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई 25 महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए बैंक की ओर से मुफ्त में सिलाई मशीन दी गई। 20 दिव्यांगजनों को बैंक की ओर से मंत्री ने नि:शुल्क ट्राई साइकिल भी वितरित की। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, प्रथमा बैंक के जीएम ए महापात्रा, इंद्रमोहन शर्मा, रोहित सेठ, त्रिभुवन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।