{"_id":"5b6c9b574f1c1b9c3e8b5f73","slug":"21533844311-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दो ग्रामों का भ्रमण कर सफाई और विकास कार्यों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दो ग्रामों का भ्रमण कर सफाई और विकास कार्यों को देखा
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। एसडीएम कुंवर पंकज ने बृहस्पतिवार दोपहर को ब्लॉक के सफीलपुर और आरीखेड़ा गांव का भ्रमण कर सफाई और विकास कार्यों को देखा। उन्होंने गांव सभा की खुली बैठकों में लाभार्थियों की सूची भी पढ़कर सुनाई।
शासन के विशेष स्वच्छता अभियान और लाभार्थी परक योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर बिलारी तहसील के एसडीएम को कई ग्रामों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार दोपहर को एसडीएम ने ग्राम सफीलपुर और ग्राम आरीखेड़ा पहुंचकर गांव की आबादी के सभी प्रमुख रास्तों पर साफ सफाई और ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखा। उन्होंने ग्रामों में बने सुलभ शौचालयों के मानक का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए और नालियों में जलभराव नहीं रहना चाहिए।
बाद में एसडीएम ने सफीलपुर गांव में गांव सभा की खुली बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। एसडीएम के सामने कई ऐसे ग्रामीण भी आए जिन्होंने स्वयं को योजना का पात्र होना बताते हुए चयनित सूची में नाम न होने की बात कही। एसडीएम ने गांव में सर्वेक्षण करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जो नए पात्र लाभार्थी प्रकाश में आए हैं उनकी जांच करके लाभार्थी सूची में नाम शामिल कर लिए जाएं। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।