{"_id":"5b9ac915867a55787b02730f","slug":"201536870677-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल नगरी में गली-गली में पधारे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल नगरी में गली-गली में पधारे गणपति बप्पा
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पीतलनगरी में गुरुवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। सुबह से ही पूजा-पाठ के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के साथ विघ्नहर्ता की प्रतिमा लेने पहुंचे। शोभा यात्राओं से पूरा शहर गणेशमय हो गया। पुष्प वर्षा के अलावा प्रमुख सड़कें रंग-गुलाल से सराबोर हो गईं। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर था।
दस दिवसीय गणेश महोत्सव का रंगारंग तरीके से शुभारंभ हुआ। युवा, बच्चे, महिलाएं जोश और उत्साह में प्रथम पूज्य गणेश को लेने पहुंचे। कालोनियों और गली-मोहल्लों में सजे पंडालों को सजाया गया था। इसके बाद सभी ने पंडाल, मंदिर और अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। हर तरफ भगवान गणेश के जयकारे गूंजते रहे। प्रमुख स्थानों से भगवान गणेश की झांकियां भी निकाली गईं।
श्री खाटू श्याम सांवरिया सेवा मंडल की ओर से श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर निकट मानसरोवर स्कूल पर गणेश भगवान की स्थापना की गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक, युवतियां और पुरुष भगवान को लेने पहुंचे। शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। मोतियों से गणपति जी का शृंगार किया गया था। महोत्सव में श्री सुंदरकांड का पाठ, श्री खाटूश्याम जी संकीर्तन, मनमोहक झांकियों के बाद 16 सितंबर को हवन और भंडारा किया जाएगा। बल्देवपुरी मोहल्ले में प्रतिदिन हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजक कपिल सक्सेना ने बताया कि पहली बार महोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान संदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री गुरु कृपा इंटरनेशनल टेंपल ट्रस्ट की ओर से श्री रिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में बारहवां सिद्धि विनायक गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आचार्य गणेशानंद ने बताया कि भगवान गणपति जी की चल मूर्ति कर्नाटक से मंगवाई गई है। सुबह गणपति जी का महाभिषेक हुआ। भगवान का शृंगार कर उन्हें भोग लगाया गया। देर रात आरती कर मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, प्रथमा बैंक के चेयरमैन रामानायक के आदि ने पूजा अर्चना की। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
खुशहालपुर के चामुंडा ब्रह्मदेव मंदिर में विघ्नहर्ता विराजे हैं। गुरुवार को प्रतिमा लेने पहुंचे मनोज, अवधेश, सुशीला देवी और नूतन ने बताया कि पांच दिन के लिए भगवान आए हैं। सभी श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ अपने बप्पा को लेकर गए। बंगला गांव में तारों वाली गली में प्रतिदिन पूजा-पाठ, कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।
हिमगिरी कालोनी में शिव मंदिर के पास गणपति जी की स्थापना हो रही है। श्रद्धालुओं ने चार फीट के भगवान मंगवाए हैं। डीजे की धूम और रंग-गुलाल की बौछार करते हुए उत्साह पूर्वक भगवान को लेकर गए। आजाद नगर स्थित शिव शक्ति वाहिनी दुर्गा मंदिर में साढ़े आठ फीट की गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। भगवान को रथ पर बैठाकर झांकियों के साथ मंदिर परिसर तक लाया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणेश जी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। श्री बालाजी जन सेवक समिति की ओर से संकट मोचन श्री बालाजी दरबार हंसवाली कोठी के सामने गणेश भगवान की स्थापना की गई। बाबा को भोग लगाया गया। भंडारा भी हुआ। इस दौरान अखिलेश गुप्ता, रवि यादव, अनिल, दुष्यंत, खुशबू छाबड़ा आदि रहे।
हिंदू राष्ट्र निर्माण युवा सेना की ओर से कटघर गाड़ीखाना में 88 घंटा मंदिर पर भगवान गणेश की स्थापना की गई। मनोज सिंह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। दोपहर में मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो गुलाबबाड़ी, होलिका मैदान, प्रभात मार्केट, मनोकामना मंदिर बरबलान से होते हुए मंदिर पर पहुंची। झांकियां मन मोह रही थीं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह राठौर, साधू साहेब, मनोज सिंह राठौर, शुभम सक्सेना, राजदीप आदि रहे। अवंतिका साईं पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर पूजन किया गया। प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव ने बताया कि कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ से पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इस दौरान प्रबंधक गोकुलदास सौरभ, पारूल, सोनाली, पूजा आदि रहीं।
प्राचीन त्रिपति शिव मंदिर में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने श्री गणेश पालकी साईं मंदिर गुलाल गली से होती हुई चौमुखा पुल मोहल्ले में पहुंची। ढोल-नगाड़ों और गणेश भगवान के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान राजेश रस्तोगी, अनीता दीक्षित, विवेक, अभिनव, अमित आदि मौजूद रहे।