फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हरियाली तीज पर झूला झूल गाया राग मल्हार

हरियाली तीज पर झूला झूल गाया राग मल्हार

Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज पर झूला झूल गाया राग मल्हार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

झूला तो पड़ गयौ अमुआ की डार पे जी...। सावन का महीना पवन करे शोर... जैसे गीत व मल्हार हरियाली तीज के त्योहार पर सोमवार को चहुंओर सुनाई दिए। महिला संगठनों, स्कूल और क्लबों की ओर से हरियाली तीज पर विविध कार्यक्रम हुए। जगह-जगह पेड़ों की डाल पर पड़े झूले झूलकर महिलाओं ने आनंद लिया। किसी ने मायके में तीजोत्सव मनाया तो किसी ने ससुराल में ही तीज उत्सव पर हंसी-ठिठोली की।
सोमवार को तीज का त्योहार होने की वजह से शहर के सभी मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ थी। सुबह उन्होंने मां पार्वती को सोलह शृंगार का सामान अर्पित किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान लाइनपार में जय हनुमान सेवा दल की ओर से धूमधाम से तीजोत्सव मना। अल्पना गुप्ता, प्रिया अग्रवाल भी कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान अध्यक्ष हीरा भारती, सुषमा सरन, प्रीति कश्यप, शिल्पी सैनी, अनिल खन्ना, राजकुमार सिसौदिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्री महिला हितकारिणी सभा की ओर से सावन के गीत, नृत्य, सरप्राइज गेम्स और समयबद्धता पुरस्कार दिए गए। इस दौरान अध्यक्ष दर्शना खन्ना, रूपाली मेहरोत्रा, भावना धवन, अंजू धवन आदि मौजूद रहीं।
नवोदय तीजोत्सव में नेल आर्ट, कैटवॉक, मेहंदी, तीज क्वीन, तीज प्रिंसेस, मैचिंग, हेयर स्टाइल, हाऊजी आदि प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सोनू चौहान, डॉ. रीता खन्ना, सुमन रस्तोगी, रुचि किशोर, उमेश चंद्र रस्तोगी, मनोज किशोर आदि मौजूद रहे।
कांशीराम नगर विकास समिति की ओर से तीज क्वीन अवार्ड में रानी को प्रथम, नीतू शर्मा को द्वितीय, प्रियंका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अलका रानी शर्मा, संगीता शर्मा, रीता, अंजली शर्मा, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की सदस्यों ने झूला झूलकर तीज मनाई। तीज क्वीन का खिताब सुरभि जौहरी, मेहंदी प्रतियोगिता विजेता एकता जौहरी, लोकगीत में विजेता किरन सक्सेना रहीं। इस दौरान पूनम सक्सेना, अतुल जौहरी, उमेश भटनागर, प्रदीप सराभाई आदि मौजूद रहे।
समर्पण भवन रामगंगा विहार में महिला जैन समाज की पदाधिकारियों ने रंगारंग तरीके से तीज मनाई। बीना जैन ने महिलाओं को तीज का महत्व बताया। इस दौरान अध्यक्ष शुभ्रा जैन, ऊषा जैन आदि मौजूद रहीं।
महाराजा अग्रसेन संगठन व महाराजा अग्रसेन महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयास से हुए तीज उत्सव में शिका तीज राजकुमारी और सजल अग्रवाल रनरअप रहीं। इस दौरान दीपक कुमार अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मानसरोवर कालोनी में महिलाओं ने झूला, मेहंदी, मनोरंजक खेल, संगीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वाति गुप्ता, रोमा, मीनाक्षी वर्मा, ऋतु गुप्ता आदि मौजूद रहीं।



इन शिक्षण संस्थाओं में मना तीज
आरएसडी अकादमी में हरियाली तीज पर छात्राओं ने राजस्थानी, दुल्हन, मारवाड़ी, अरेबिक मेहंदी लगाई। नाजिया को पहला, इला को दूसरा, अनुप्रिया और प्रिया को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान निदेशक डॉ. विनोद कुमार, अंजू सुखीजा, मोनिका रस्तोगी मौजूद रहीं। लक्ष्मीनारायण इंटर कालेज कटघर में मेहंदी प्रतियोगिता दीक्षा ने जीती। इस दौरान प्रधानाचार्या विमलेश कुमारी, सुमन माटे, दीपांजलि आदि मौजूद रहीं। नोसगे स्कूल में बच्चों ने मेहंदी लगाई और सावन के गीत गाए। साथ ही झूले और घेवर का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रबंधक नीरज गुप्ता, चंचल उपरैती, आकांक्षा, शालिनी रस्तोगी आदि मौजूद रहे। विहान आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने नृत्य कर तीज मनाई। इस दौरान राधा मिश्रा, अंकिता पांडेय, बीना देवी, शोभा तिवारी, नईम फातिमा आदि मौजूद रहीं। शांति स्वरूप इंटर कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता छाया सैनी ने जीती। इस दौरान महेंद्र सिंह, अजय कुमार, निदेशक मनु प्रभाकर, परवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। आदर्श शिक्षा संस्थान जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रबंधक चंद्रपाल सैनी, विनोद कुमार, जयमाला सैनी आदि मौजूद रहीं। विकास खंड मूंढापांडे के प्राथमिक स्कूल रसूलपुर में बच्चों ने तीज मनाई। फरहा मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. हरनंदन प्रसाद, जोगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed