फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2 guy beaten by security gaurd brutually

कैमरे में कैद हुई मॉल के सिक्योरिटी गार्ड-बाउंसर की गुंडई

Mon, 22 Jan 2018 02:51 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jan 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
2 guy beaten by security gaurd brutually
युवकों को पीटते मॉल के बाउंसर - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित एक वेव मॉल के सिक्योरिटी गार्ड व वहां पर तैनात बाउंसरों ने रविवार शाम दो युवकों को बेरहमी से पीटा, करीब दस मिनट तक दोनों युवको को करीब छह-सात लोग लात-घूंसों से पीटते रहे। इस दौरान एक युवक बेसुध होकर गिर गया तो उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों युवकों को पिटाई की सूचना पर वेव मॉल पहुंचे उनके साथी ले गए, हालांकि मारपीट की वीडियो और फोटो वहां पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली है।
विज्ञापन



दरअसल, शाम करीब पौने पांच बजे दो युवक वेव मॉल पहुंचे। मॉल कर्मचारियों का आरोप है कि दोनाें युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने गाली गलौज की। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों को मॉल के सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने करीब दस मिनट तक पीटा। एक युवक मौके पर बेसुध होकर गिर गया। इस दौरान मॉल में पहुंचे लोग वहां पर एकजुट हो गए तो सिक्योरिटी गार्ड ने दोनाें युवकों को छोड़ दिया। मारपीट की सूचना पर दोनों युवकों के साथी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



दोनों युवकों का उनके साथी ले गए। इस दौरान झगडे़ की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि वेव मॉल के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली है।। मारपीट की शिकायत दोनों युवकों द्वारा मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, वेव मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। वह टॉयलेट का पता पूछ रहे थे, इस दौरान गाली गलौज करने लगे। इसके बाद मॉल के सिक्योरिटी कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया तो मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed