{"_id":"5c8426e0bdec2214235532da","slug":"191552164576-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर भेजने में केंद्र व्यवस्थापक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देर रात तक कापी भेजने के अलावा नियमानुसार प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया जा रहा है। संकलन प्रभारी के अनुसार सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका के संकलन के लिए प्रत्येक जिले में दो संकलन केंद्र बनाए हैं। मुरादाबाद में जीएसडी कालेज सुरजननगर जयनगर ठाकुरद्वारा और हिंदू कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। हिंदू कालेज में शहर के परीक्षा केंद्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा हो रही हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रतिदिन शाम को साढ़े सात बजे तक संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को अनिवार्य रूप से जमा करवाना है। हिंदू कालेज के संकलन केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कालेज शहर में है, इसके बावजूद यहां से उत्तर पुस्तिका रात नौ बजे तक आ रही हैं। इसके अलावा हनीफ मेमोरियल मुस्लिम डिग्री कालेज और माया देवी कन्या महाविद्यालय से भी समय से उत्तर पुस्तिका नहीं भेजी जा रही हैं। कुछ केंद्रों से उत्तर पुस्तिका सुरक्षित वाहन के बजाय कर्मचारी बस द्वारा लेकर आते हैं। देर रात उत्तर पुस्तिका आने से उनके सुरक्षा का संकट बना रहता है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह का कहना है कि देर से उत्तर पुस्तिकाएं प्रेषित करने वाले केंद्रों को इसका कारण स्पष्ट करना होगा। संकलन केंद्र पर सुरक्षित उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने की लापरवाही परीक्षा केंद्रों की है। बस द्वारा भेजना सुरक्षा से खिलवाड़ करना है। यदि कहीं से शिकायत मिलेगी तो ऐसे केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।