फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   188 teachers will be adjusted, list released

Moradabad News: 188 शिक्षकों का होगा समायोजन, सूची जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
188 teachers will be adjusted, list released
रामपुर। जिले में 188 शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा, जिसकी सूची बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऐतराज जताते हुए समायोजन की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समायोजन 30 जून की छात्र संख्या के आधार पर किए गए जा रहे हैं, जबकि इसे 31 अगस्त तक की छात्र संख्या के आधार पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत विभाग की ओर से जिले में 188 शिक्षकों को समायोजन के दायरे में लेते हुए उनकी सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

बीएसए के माध्यम से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजे गए पत्र में शिक्षक संघ का कहना है कि वर्तमान में बेसिक शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में 30 जून 2024 को पंजीकृत छात्र संख्या को आधार बनाया गया है, जो अनुचित है। संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल व जिला मंत्री आनंद गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा 11 मई 2024 को आदेश जारी करके कहा गया था कि नामांकन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाए। पहला चरण 17 जून से 16 जुलाई तक तथा दूसरा चरण 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार शिक्षकों को नामांकन 31 अगस्त तक करने हैं, परंतु समायोजन की प्रक्रिया 30 जून की छात्र संख्या पर की जा रही है। छात्र संख्या अपूर्ण होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण उनके विद्यालय से काफी दूर-दूर होने की आशंका है। पहले चरण में रामपुर में 188 प्राइमरी शिक्षकों को चिह्नित किया गया है।
मानक के अनुसार प्राइमरी में 30 बच्चों पर और जूनियर में 35 बच्चों पर एक शिक्षक की व्यवस्था होनी है। शिक्षक संघ ने इस प्रक्रिया को 31 अगस्त 2024 तक स्थगित करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में छत्रपाल सिंह यादव, सुरेश कुमार सक्सेना, अब्दुल अलीम खान, आनंद सिंह भंडारी, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद खालिद खान, आसिफ अली, सतीश गिरोह, संतोष प्रसाद, जफर बेग, मनोज कुमार सागर, दिलशाद वारसी आदि रहे।


--------------------------------
दूसरे चरण में जूनियर स्कूलों की जारी होगी सूची
पहले चरण में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed