{"_id":"5cd9d584bdec220783608288","slug":"181557779844-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद क्षेत्र के लोग पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद क्षेत्र के लोग पानी को तरसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सूरज की तपन के बीच जामा मस्जिद क्षेत्र के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों को हैंडपाइप के सहारे प्यास बुझाने के लिए लाइनें लगानी पड़ रही है। पुराना नलकूप की खराबी और नए नलकूप के निर्माण में देरी से जामा मस्जिद के कई हिस्सों के नहीं जुड़ पाने की वजह से यहां पानी की किल्लत हुई है।
जीआईसी चौराहा पर नए नलकूप की बोरिंग का काम पूरा किया जा चुका है। लेकिन जामा मस्जिद क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों को इस नलकूप से जोड़ा नहीं जा सका है। नतीजा यह हुआ कि लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुराने नलकूप में खराबी होने के बाद करीब दो महीने से बदबूदार और गंदा पानी घरों तक पहुंचता रहा। इसका उपयोग नहीं किया जा सकता था। लिहाजा सबमर्सिबल और हैंडपाइप के भरोसे ही प्यास बुझाई जा रही थी। अब नये नलकूप का निर्माण पूरा होने के बाद कुछ हिस्से जुड़े हैं, जबकि मुगलपुरा एक और दो की गलियां, घुईयाबाग, वारसीनगर की गली नंबर एक, दो, तीन और चार में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।
वारसीनगर में हंगामा भी हुआ
पानी नहीं मिलने की वजह से रविवार शाम को लोगों ने वारसीनगर में हंगामा भी किया। यहां पानी की समस्या को देखते हुए निगम को गली नंबर चार में पानी का टैंकर खड़ा करना पड़ा है।
विज्ञापन
यहां है पानी का संकट :
- मुगलपुरा एक और दो की गलियां
- घुईयाबाग
- वारसीनगर की गली नंबर एक, दो, तीन और चार
लोगों से बातचीत :
पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। हैंडपाइप से साफ पानी लाया जा रहा है। नये नलकूप से एरिया के कई हिस्सों को जोड़ा नहीं जा सका है।
- मुर्तगाली, मुगलपुरा
यहां महीनों से गंदा पानी आता रहा। इसको उपयोग नहीं कर सकते। अब पानी नहीं आने से हंगामा भी हुआ। लेकिन पानी को लाइन में लगकर लाना पड़ रहा है। - मो. नईम, वारसीनगर
जीआईसी पर नये नलकूप पर दो दिन में काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद कई क्षेत्रों में आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। - एसपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जलकल