फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आंधी बारिश से ट्रैक पर गिरे पेड़, रेल संचालन ठप

आंधी बारिश से ट्रैक पर गिरे पेड़, रेल संचालन ठप

Fri, 12 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश से ट्रैक पर गिरे पेड़, रेल संचालन ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार दोपहर अचानक आई आंधी-बारिश से जगह जगह रेल पटरियों पर पेड़ गिर गए। जिससे रेल संचालन ठप हो गया। ओएचई फेल होने से ट्रेनों के पहिये थम गए। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। बारिश बंद होने के बाद ट्रैक साफ किया गया और ओएचई लाइन ठीक कर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। खराब मौसम की वजह से मंडल में दो दर्जन गाड़ियाें का संचालन बाधित हुआ है।

मंडल के सहारनपुर नजीबाबाद के बीच सुबह नौ बजे से तीन बजे तक भारी बारिश हुई। इसके अलावा नगीना और बुंदकी के बीच दोपहर बारह बजे से एक बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान गेट संख्या 473 सी के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गए। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर रेल संचालन बंद करा दिया। वरना हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रैक पर गिरने पेड़ों को हटाया गया। जिससे (15034), (54463) के बीच खड़ी रहीं। दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने गुरुवार सुबह ग्यारह बजकर बीस मिनट पर सूचना दी गई कि ट्रैक पर बारिश की वजह से ट्रैक पर पानी आ गया और पेड़ गिर गए। पौने दो बजे ट्रैक साफ किया गया। जिसकी वजह (14044) बीच में ही खड़ी रही। इसके अलावा बिजनौर और हल्दौर के बीच बारिश व आंधी से ट्रैक पर पेड़ गिर गए। आधे घंटे बाद ट्रैक साफ किया गया। इसके बाद बीच में रोकी गई (15011) को रवाना किया गया। मंडल के पुरैना में भारी बारिश से ओएचई फेल हो गई। एक बजकर चालीस मिनट पर बारिश बंद होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में बारिश और आंधी की वजह से दस जगह ट्रैक पर पेड़ गिरे और पानी भर गया। जिसकी वजह से ट्रेनों जहां-तहां रोक दी गई। इन ट्रेनों की वजह से दूसरी गाड़ियाें के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बारिश की वजह से ट्रैक पर पेड़ गिर गए थे। ट्रैक साफ कराने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed