फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इतिहास समेटे है कंबल वाला ताजिया

इतिहास समेटे है कंबल वाला ताजिया

Sat, 22 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
इतिहास समेटे है कंबल वाला ताजिया
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर में मुहर्रम के जुलूस की शुरूआत कंबल वाले ताजिया से होती है। इसको डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में उठाया जाता है। दोनों अधिकारी ताजिया उठाने में सहयोग करते हैं। इसको ताजियों का सरदार कहा जाता है। कंबल वाले ताजिया की शुरूआत 1885 में काली सुल्तान हुसैन ने की थी। उस समय जिले में सामान्य वाले मात्र छह ताजिया निकलते थे। अब इनकी संख्या 400 से ज्यादा है।

काले कंबल से बनने वाले इस ताजिया को ताजियों का सरदार कहते हैं। मान्यता के अनुसार कंबल वाला ताजिया उठाकर सबसे आगे ले जाया जाता है। इसके साथ कुछ दूरी तक डीएम-एसएसपी सहित जिले के आला अधिकारी, ताजिया इंतजामिया कमेटी के लोग और बच्चे चलते हैं। इस ताजिया को हूरों की मौजूदगी में उठाया जात है। हूरों का भी अपना इतिहास है। कंबल वाले ताजिया को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगती है। कंबल वाले ताजिया को ले जाकर ईदगाह में रखा जाता है। उसके बाद अन्य ताजिया आगे निकलकर करबला पहुंचते जाते हैं। करबला में सभी ताजियों के दफन होने के बाद सबसे आखिर में कंबल वाला ताजिया करबला में पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed