फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दिल्ली फेयर में शामिल नहीं होंगे ईरान और टर्की

दिल्ली फेयर में शामिल नहीं होंगे ईरान और टर्की

Thu, 06 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली फेयर में शामिल नहीं होंगे ईरान और टर्की
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ईरान और टर्की के खरीददार 14 अक्तूबर से ग्रेटर नोएडा में होने जा रहे आईएचजीएफ दिल्ली फेयर में नहीं आएंगे। दोनों देशों के खरीददारों के इस फैसले के साथ ही मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों को 700 करोड़ रुपये का नुकसान तय माना जा रहा है। ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से मुद्रा अवमूल्यन से जूझ रहा है तो टर्की आर्थिक मंदी का शिकार है। ईरान ने घोषित रूप से हस्तशिल्प उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है।

ईरान और टर्की को मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग से सालाना करीब 700 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इन दोनों देशों के खरीददारों के दिल्ली फेयर में नहीं आने से निर्यातक निराश हैं। निर्यातकों का कहना है कि यह 700 करोड़ रुपये का सीधा झटका है। इसके अलावा टर्की और ईरान ने अक्तूबर में हांगकांग में होने जा रहे हांगकांग फेयर में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है। फरवरी के फ्रैंकफुर्ट फेयर में भी दोनों देशों के खरीददारों के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। निर्यातकों का कहना है कि ईरान और टर्की के खरीददारों ने मेल करके सूचित किया है कि वह दिल्ली और हांगकांग फेयर में नहीं आ रहे हैं। निर्यातक इन दोनों देशों के लिए खास तौर पर अलग से सैंपल बनाते रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि हर देश की अपनी पसंद होती है। इन दो देशों के लिए जो उत्पाद तैयार किए जाते हैं उन्हें किसी दूसरे देश के खरीददार पसंद नहीं करते। फेयर में जब यह दोनों देश आएंगे ही नहीं तो टर्की और ईरान के लिए की गई तैयारियां बेकार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed