{"_id":"5b6a071e4f1c1bf6548b7430","slug":"181533675294-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच में दम तोड़ गया राजधानी और लालकुआं एक्सप्रेस के इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच में दम तोड़ गया राजधानी और लालकुआं एक्सप्रेस के इंजन
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अब तो हद ही हो गई। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनें ने तो छोड़िए राजधानी जैसे प्रमुख गाड़ियाें के इंजन भी बीच में ही दम तोड़ने लगे। मंगलवार को राजधानी और लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेनों के इंजन फेल होने से रेल संचालन ठप हो गया। राजधानी के इंजन से हकीमपुर रेलवे पर काम करना बंद कर दिया तो लाल कुआं आनंद विहार एक्सप्रेस का इंजन मुरादाबाद आउटर पर फेल हो गया। दूसरे इंजन लगाने के बाद ट्रेनें आगे के लिए रवाना की गई।
मंगलवार सुबह लाल कुआं से एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार के लिए जा रही थी। ट्रेन मुरादाबाद से रवाना हुई तो इंजन ने कार्य करना बंद कर दिया। जिस कारण ट्रेन आउटर पर खड़ी हो गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन को स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। ग्यारह बजे दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। करीब पौने तीन घंटे ट्रेन के रुकने से अन्य गाड़ियां भी जहां तहां रोक दी गई थी। जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटे चालीस मिनट, सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सप्तक्रांति एक्सप्रेस 95 मिनट और हावड़ा एक घंटे पचास मिनट रुकी रही। इसके अलावा दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन हकीमपुर रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। चालक ने किसी तरह पंद्रह मिनट बाद चालक ने इंजन स्टार्ट करने के मुरादाबाद तक ट्रेन पहुंची। यहां आकर दोबारा इंजन बंद हो गया। दूसरा इंजन लगाने के बाद एक बजकर 35 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। जिस कारण राजधानी एक घंटा तीन मिनट तक ट्रेन मुरादाबाद में खड़ी रही। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि राजधानी का इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।