फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नए साल पर मिली ठिठुरन से राहत

नए साल पर मिली ठिठुरन से राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नए साल पर  मिली ठिठुरन से राहत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नए साल पर भी मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा। गत एक सप्ताह से रात में बनी हुई ठिठुरन से वर्ष 2018 की आखिरी रात में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दिन में धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते हल्के बादल छा गए। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी चार दिन हल्का कोहरा और पांच जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना है।

पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शीतलहर से पैदा हुई ठिठुरन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। सोमवार रात को सुहाना मौसम होने की वजह से ठंड का असर कुछ कम हो गया था। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दिन में सुबह से ही सूरज की किरणें चमकने लगी थी। दोपहर बाद से मौसम में बदलाव हुआ। शाम करीब चार बजे आसमान में हल्के बादल छाए गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed