फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पोलिया दवा में वायरस से बाल संरक्षण आयोग में खलबली

पोलिया दवा में वायरस से बाल संरक्षण आयोग में खलबली

Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पोलिया दवा में वायरस से बाल संरक्षण आयोग में खलबली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 वायरस (एंटीजन) पाए जाने पर राज्य बाल संरक्षण आयोग में भी खलबली मची है। आयोग अध्यक्ष ने इसे गंभीर और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में कितने बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी गई है, मंडलायुक्त से सोमवार को इसकी जानकारी ली जाएगी। आयोग की टीमें भी जिलेवार जांच के लिए भेजी जाएंगी।
गाजियाबाद की दवा कंपनी बायोमेड की पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 वायरस मिला है। हिमाचल स्थित लैब में वायरस की पुष्टि हुई है। वैक्सीन की आपूर्ति मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई है। इससे विश्व स्वास्थ्य संगठन और राज्य बाल संरक्षण आयोग से लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने अलर्ट जारी करते हुए कंपनी की दवाओं को सील करवा दिया है। जिलों से पोलियो की दवा के सैंपल भी लिए गए हैं। जिन बच्चों ने दवा पी है उनकी निगरानी हो रही है। गाजियाबाद में कंपनी सील कर उसके एमडी और अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि मामला बेहद ही गंभीर है। बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का मतलब देश से अपाहिज बनाना है। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से जिलेवार इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में कंपनी की संबंधित बैच की दवा की सप्लाई कब से हो रही और कितने बच्चों ने दवा पी है, सोमवार को मंडलायुक्त से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। दवा पीने वाले बच्चों की क्या स्थिति है इसका भी अपडेट मांगा जाएगा। प्रशासन से रिपोर्ट तलब करने के साथ आयोग की टीमें जिलेवार पहुंचकर जांच करेंगी। मालूम हो कि पोलियो टाइप-2 वायरस दशकों पूर्व खत्म हो चुका है। टीकाकरण अभियान में टाइप-1 और टाइप-3 की मिक्चर वैक्सीन दी जाती है, ताकि बच्चों में बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed