{"_id":"5b830eec42c79246633fddc7","slug":"171535315692-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट मे लगी आग, आठ लाख का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट मे लगी आग, आठ लाख का माल जला
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नया मुरादाबाद की पामग्रीन सुपरटेक सोसाइटी में एक डॉक्टर के फ्लैैट में रविवार सुबह को आग लग गई। आरोप है कि सोसाइटी में रखे अग्निशमन यंत्र हादसे के वक्त काम नहीं आए। वह खराब थे, हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। फ्लैट में रखा आठ लाख रुपये का सामान जल गया।
डॉक्टर निखिल की पत्नी दीप्ती गुप्ता ने बताया कि सुबह साढे़ 11 बजे उनके फ्लैट से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर गईं। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन यंत्र खराब हो चुके थे। पाइप लाइन गल चुकी थी। लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। आग से फ्लैट में रखे बेड, बिस्तर, कपडे़, लैपटॉप, प्रिंटर, म्यूजिक सिस्टम, दरवाजे, कुर्सी, मेज, पंखे, अलमारी सहित करीब आठ लाख रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से अन्य फ्लैटों में भी हादसा हो सकता था, अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जिस वजह से आग फैलने से रोकी जा सकी। आरोप है कि अगर सुरक्षा उपकरण सही नही कराए गए। सुरक्षा के यंत्र सही होते तो कम नुकसान होता। आरोप है कि सोासइटी में रहने वाले लोगों के बार-बार कहने पर भी अग्निशमन यंत्र सही नहीं कराए गए। सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर पाकबड़ा थाने में तहरीर दी गई है।
एसएचओ पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।