फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब पार्षद की रिपोर्ट पर भी बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

अब पार्षद की रिपोर्ट पर भी बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अब पार्षद की रिपोर्ट पर भी बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को ज्यादा भटकना नहंी होगा। अब पार्षदों के पत्र पर भी इनको बना दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने पार्षदों की मांग पर इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बड़ी जटिल है। समस्त कागजात पूरे कराने के बाद भी सफाई निरीक्षकों की रिपोर्ट मंगवानी पड़ती है। इस रिपोर्ट को आने में ही कई दिन का समय लग जाता है। पार्षदों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की थी। पार्षद अभिनव मेहरोत्रा के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिले थे। इस पर नगर आयुक्त ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंतिम संस्कार की रसीद, मृतक का फोटो पहचान पत्र, प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले की फोटो आईडी लगानी होगी। उसके बाद पार्षद का पत्र लगने पर किसी अन्य जांच की जरूरत नहीं रह जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

.. ..
अब पार्षदों के पत्र पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे। पार्षदों को अपने लैटर हेड पर लिखकर खुद लेकर जाना होगा। किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह व्यवस्था तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed