{"_id":"5bfaf2e4bdec2241c17129e4","slug":"154317288213-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑन लाइन जारी होंगे हैसियत प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑन लाइन जारी होंगे हैसियत प्रमाण पत्र
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। हैसियत प्रमाण पत्र भी अब ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति हैसियत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जनसामान्य से संबंधित सेवाओं को सरलतम तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आवेदक सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक की वेबसाइट ई-डिस्ट्रिक्ट.यूपी.एनआईसी.इन पर सिटिजन लॉगिन के द्वारा ऑनलाइन अथवा जन सेवा केंद्र पर प्रार्थना पत्र भरेगा।
अपना नाम व मोबाइल नंबर आवेदन पत्र हैसियत-1 में भरेगा। जिसका सत्यापन पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी द्वारा किया जाएगा। सत्यापन के पश्चात प्रार्थना पत्र का शेष भाग फार्म निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन जन सेवा केंद्र पर आवश्यक संलग्न को सहित भरा जाएगा। यह प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी की यूजर आईडी पर प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय से प्रार्थना पत्र ऑनलाइन ही संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के यूजर आईडी मेल पर यथासंभव उसी दिन अथवा अगले कार्य दिवस में अग्रसारित किया जाएगा।