{"_id":"5bf06ad2bdec2269960bc5ce","slug":"15424826926-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से पैथोलॉजी लैब में लगी आग, नौ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से पैथोलॉजी लैब में लगी आग, नौ लाख का नुकसान
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़ फतेहगढ़। कुढ़ फतेहगढ़ थाना परिसर के निकट स्थित एक पैथोलॉजी लैब में शुक्रवार की रात्रि में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक करीब नौ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
कुढ़ फतेहगढ़ स्थित थाना परिसर के निकट छावड़ा गांव निवासी दिलीप कुमार शर्मा की आयुष पैथोलॉजी लैब है। दिलीप चंदौसी में रहकर कुढ़ फतेहगढ़ में लैब चला रहे थे। शुक्रवार की देर शाम दिलीप लैब को बंद करके चंदौसी चला गया।
रात्रि करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। लैब में अंदर आग धधकी तो छत के नीचे बने छेदों से लपटें बाहर निकलने लगीं। इसी दौरान वहां से यूपी-100 ने कुढ़ फतेहगढ़ थाने के गेट पर तैनात संतरी को सूचना दी। होमगार्ड दौड़कर मौके पर पहुंचा। बगल के गृहस्वामी को जगाया। इसके बाद शोरशराबा हुआ तो आसपास के लोग दौड़े। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घरों में लगे सबमसेर्बिल से छत के नीचे बने छेदों में होकर पाइप डालकर आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटों में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि आग लैब में चालीस हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, माइक्रोस्कोप आदि कई चिकित्सा मशीनें, जरूरी दस्तावेज आदि करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।