फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तहसील की आदर्श शिक्षक बनीं भारती पांडेय समेत कई शिक्षकों को मिला सम्मान

तहसील की आदर्श शिक्षक बनीं भारती पांडेय समेत कई शिक्षकों को मिला सम्मान

Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
तहसील की आदर्श शिक्षक बनीं भारती पांडेय समेत कई शिक्षकों को मिला सम्मान
मिलक। सर्व पल्लवी डा.राधा कृष्णनन के जन्म दिन शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए तहसील की आदर्श शिक्षक भारती पांडेय समेत तीन को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में शिक्षक दिवस पर कालेज के संस्थापक लाला स्वर्गीय श्री पुरुषोत्तम सरन की स्मृति में तहसील के आदर्श शिक्षक और शिक्षिकाओं तथा टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तहसील स्तर के लिए चयनित नगर के श्री गुरु अमर दास बालिका शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की प्रधानाचार्या भारती पांडेय को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। जिनको प्रबंध समिति ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तहसील के आदर्श शिक्षक के रूप में कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा और शिक्षक ओमकार गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कालेज स्तर पर शिक्षक प्रियंका और चंद्रकेश को तथा कालेज के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीर्थकर महावीर विश्व विद्यालय के संयुक्त कुल सचिव प्रेमनाथ ने कहा कि सर्वपल्ली डा. राधा कृष्णनन शिक्षकों के आदर्श हैं। इसलिए शिक्षक उनके विचारों को अनुसरण करें। भाजपा विधायक राजवाला ने कालेज में सोलर पैनल के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना तरक्की अधूरी है। सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन हुआ। कार्यक्रम में विधायक पति दिलीप लोधी, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, प्रबंधक योगेश बंसल, प्रधानाचार्य धर्मपाल, कपिल देव, सर्वेश अग्रवाल, बाबूराम गंगवार, के.के. शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, संजीव सिंघल, डॉ. राज कुमार माहेश्वरी, राजीव सक्सेना कड़क, तुलाराम गंगवार, ओम प्रकाश गुप्ता, एसडी उपाध्याय, सुभाष गुप्ता, आभा शर्मा, ऋषि पांडेय, शंकरलाल शर्मा रहे। वहीं दूसरी ओर पंडित राम प्रसाद वैद्य स्मारक इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना। प्रबंधक बीना भारदृाज, स्नेह शर्मा, अपूर्व भारदृाज, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार रहे। रेशम प्यारी बालिका इंटर कालेज में शिक्षक दिवस कालेज की अध्यक्ष अर्चना गंगवार ने प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुरजीत कौर, रश्मि, राखी, संगीता गंगवार, कल्पना शुक्ला, रजनी, नूतन को सस्मानित किया। श्री जानकी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मना। प्रबंधक तोताराम वर्मा, डा. सुख देव शास्त्री आदि रहे। श्री गुरु अमर दास बालिका इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना। हैरीटेज चिल्ड्रन एकेडमी जालिफनगला में शिक्षक दिवस मना। संस्थापक गंगाशंकर पांडेय, प्रबंधक मनोज पांडेय, प्रधानाचार्या रीना दुबे अदि रहे।ग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें डा. राधा कृष्णन को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed