{"_id":"5b75d59e42c79224b86d19e5","slug":"153444904518-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई/संभल। मारुति वैन की टक्कर से मामा-भांजे घायल हो गए। उपचार के दौरान मामा की मौत हो गई। हादसा गांव फरीदपुर खुशहाल व कूबरी मार्ग पर हुआ।
गुरुवार को थाना हयातनगर के गांव खानपुरा निवासी अनेक सिंह पुत्र मुंशी (55) अपने भांजे इकबाल पुत्र रमेश गांव फरीदपुर खुशहाल थाना बहजोई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव फरीदपुर खुशहाल-कूबरी मार्ग पर एक मारुति वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों मामा भांजे घायल हो गए। संभल के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान अनेक सिंह ने दम तोड़ दिया। कोतवाल वहीद खान का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।