फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   केसरिया रंग में रंगा मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे

केसरिया रंग में रंगा मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे

Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
केसरिया रंग में रंगा मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे
कांठ। हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवड़ियों के जत्थों के लौटने का क्रम जारी है। हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे केसरिया रंग में सराबोर है। वहीं हर ओर भोले के जयकारे लगने से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है।
विज्ञापन

सावन मास में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार सहित अन्य गंगा स्थलों से पवित्र गंगाजल भरकर लाते हैं। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के क्रमबद्ध जत्थे कांठ नगर से होकर गुजरते रहे। कांवड़ियों की बड़ी वापसी के कारण इस समय मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे केसरिया रंग में सराबोर है। हर ओर बम भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांठ नगर का वातावरण भी शिवमय हो गया है। कांवड़ियों के जत्थों में भोले की मस्ती में कोई नाचता हुआ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है तो कोई भोले के गुणगान करता हुआ मंजिल की ओर बढ़ रहा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए बड़े शिविर लगाए गए हैं। पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रीतम यादव, विक्रम सिंह यादव, मुनेश सैनी, राहुल कुमार, देवेंद्र सिंह आदि ने भंडारे का संचालन कर कांवड़ियों की सेवा की। इसी के साथ गांधी आश्रम परिसर में संचालित सेवा शिविर में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने विश्राम किया। संदलीपुर में भी कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए शिविर में गौरव सिंह, सुभाष सिंह, अखिलेश विश्नोई, चंद्रपाल सिंह आदि ने कांवड़ियों का सेवा सत्कार किया।
विज्ञापन


मंदिरों में किया गया जलाभिषेक
कांठ। शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसरपर क्षेत्र के लाडलाबाद प्रकेटेश्वर मंदिर और छजलैट के गांव ढाकी में महादेव मंदिरपर सुबह से ही शिवभक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक कर भक्तजनों से उपवास भी रखा। इसके अलावा क्षेत्र के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed