{"_id":"5b66058d4f1c1bed238b4b65","slug":"153341274212-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा निवासियों ने डीएम को पत्र लिख कर पूरी तरह जर्जर हो चुके ग्राम के मुख्य मार्ग के निर्माण कराने की मांग कि है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो वो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा निवासी सुरेश, चमन सिंह, मुकेश शर्मा, भीमा, विजेंद्र सिंह, राजपाल राकेश, हरपाल आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि ग्राम का मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। बारिश से उसमें जलभराव होने से आना जाना पूरी तरह मुहाल हो गया है। स्कूल जाने के लिए छात्र छात्राओं को भी जलभराव के पानी से निकल कर जाना पड़ता है। साथ ही मार्ग पर किनारे लगे खंभों की लाइन भी क्षतिग्रस्त है जिसेस अक्सर टूट कर मार्ग पर गिरने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए जिससे ग्रामीणों को परेशानी से निजाद मिले। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही नहीं हुआ तो वो व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।