फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सर्व हितों का कार्य कर रहीं भाजपा सरकारें: प्रजापति

सर्व हितों का कार्य कर रहीं भाजपा सरकारें: प्रजापति

Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सर्व हितों का कार्य कर रहीं भाजपा सरकारें: प्रजापति
कांठ। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर समारोह के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती और लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटने की अपील कार्यकर्ता से की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला विशनपुरा स्थित विश्नोई मंदिर में स्वागत समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रह है तो प्रदेश सरकार की अगवानी में यूपी तरक्की की राह पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के अच्छे कार्यों को देखकर दूसरे राजनैतिक दल बौखला रहे हैं। जबकि उन्हें पता है कि आगामी लोकसभा में भी भाजपा को जनता का पूरी समर्थन मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रिंस शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, तहसील प्रभारी चौधरी मोनू विश्नोई आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी हर्ष विश्नोई ने किया। अजयपाल सिंह, कमल सैनी, आशुतोष सैनी, देवेंद्र विश्नोई, विपिन वाल्मीकि, सौरभ कुमार, शुभम विश्नोई, जीतू वर्मा, राहुल कुमार, अरूण कुमार, विकास कुमार, नितित कुमार, महीपाल सिंह, रणवीर सिंह आदि सभी हिंयुवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed