फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोगो ने की अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग

लोगो ने की अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग

Thu, 26 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोगो ने की अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग
टांडा। नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य में चिकित्सकों का भारी अभाव है। तहसील स्तर का अस्पताल होने के बाद भी इस अस्पताल में मात्र पांच चिकित्सक ही तैनाती हैं। वहीं उसमें से भी दो चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं रहते। इसके कारण मरीज अपनी जान जोखिम में डाल नगर के झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को विवश हैं।
विज्ञापन

नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में असुविधाओं की मार झेल रहा है। अस्पताल में डॉक्टर की कमी और बेसिक दवाओं का भी अभाव है। मात्र पांच डॉक्टरों में से भी कभी कोई डॉक्टर बैठक में चले जाते हैं तो कभी उनकी ड्यूटी पोस्टमार्टम में लग जाती है। ऐसे में केवल दो डाक्टर ही सैकड़ों मरीजों को देखते हैं। इस स्थिति में मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता। डॉक्टरों तथा दवाओं की कमी के चलते मरीज मजबूरन झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाते हैं। जिसमें कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। नगर के मोहल्ला नीम निवासी तौसीफ आलम ने बताया कि नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर कि भारी कमी है। कोई भी इमरजेंसी के में जाता है तो उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया जाता है। मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी उस्मान सैफी का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों कि कीमत कि एक्सरे मशीन ऑपरेटर नहीं होने के कारण धूल चाट रही है और मरीज बाहर से एक्सरे कराने को विवश है। मोहल्ला नवाबपुरा निवासी अनिल कुमार का कहना है कि खांसी जुकाम के अलावा अन्य बीमारियों का लाइज नहीं होता। इमरजेंसी में मरीजों को मजबूरन प्राइवेट डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉक्टर रामजी लाल ने कहा कि उनके द्वारा डॉक्टरों की तैनाती के उच्च अधिकारियों को से कई बार मांग की गई। लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण डाक्टरों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed