{"_id":"5b4cf7e74f1c1b0c718b4626","slug":"153177085216-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मेलन में कृषि योजनाओं का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मेलन में कृषि योजनाओं का गुणगान
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिया। इसी के साथ पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।
सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में छजलैट के गांव पचोकरा स्थित रामतीर्थ कन्या महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूपमें पहुंचे कांठ भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं किसान हित की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसान की सच्ची हितैषी है। विधायक ने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मौजूद कार्यकर्ताओं से अह्वान किया गया कि वह घर घर पहुंचकर इसकी जनकारी दें। कार्यक्रम में जिला संयोजक चौधरी रामगोपाल सिंह, मनजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, उत्तम सिंह, अशोक शर्मा, राहुल चौधरी, सोमवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, डा अखिलेश विश्नोई, अंगद सिंह, संजू ढाका आदि मौजूद रहे।