फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिले में नहीं बिकेगा चाइनीज मांझा

जिले में नहीं बिकेगा चाइनीज मांझा

Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जिले में नहीं बिकेगा चाइनीज मांझा
चंदौसी। शहरी व देहात क्षेत्र में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन ने जिला प्रशासन से चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में चाइनीज मांझे को लेकर काफी विवाद रहा है। चाइनीज मांझे से रंजिशन घायल करने के मामले सामने आए थे। चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने के दौरान भी कई बच्चे घायल हुए थे। कई मामले प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन ने चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। मामला न्यायालय तक पहुंचा। इसके बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया और प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इसके उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक मांझा, सीसा वाला, नायलोन पतंग डोरी व चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण, उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। शासन ने जिलाधिकारियों से इस बारे में की गई कार्रवाई से अवगत कराने को भी कहा है। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी को इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed