फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण में अब तीन बार परीक्षा

स्वच्छता सर्वेक्षण में अब तीन बार परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में अब तीन बार परीक्षा
मुरादाबाद। देशभर में शहर का रुतबा तय करने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम को साल में तीन बार परीक्षा देनी होगी। शहरी विकास मंत्रालय ने 2020 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 5000 के स्थान पर 4000 अंकों की मार्किंग तय कर दी है। इस फेरबदल के बार महानगर की पिछली रैकिंग में आए मामूली सुधार को बरकरार रखने की चुनौती नगर निगम के सामने आ गई है।
विज्ञापन

नई गाइड लाइन के मुताबिक महानगर की साल में तीन बार मार्किंग तय की जानी है। इन अंकों को अंतिम बार की मार्किंग में जोड़कर देशभर के 4237 शहरों में महानगर की जगह तय की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017-18 में 274 रैकिंग के बाद कड़ी मेहनत से सर्वेक्षण 2018-19 में मामूली सुधार 195 रैंक के साथ दर्ज किया गया था। लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में यह सुधार बनाए रखना निगम के लिए ज्यादा कठिन होने वाला है।
विज्ञापन

एक वार्ड की खामी भी डालेगी असर
इस दफा वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण अधिक होगा। अब एक भी वार्ड में मिलने वाली खामी पूरी मार्किंग को प्रभावित करेगी। अहम यह है कि निगम के ज्यादातर वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सुविधा लागू नहीं हो सकी है। खुले डलावघर के बाहर बिखरा कूड़ा शहर की सूरत बिगाड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की टीम पूछेगी यह सवाल
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी आती है। सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग किया जाता है। वार्ड की सफाई से संतुष्टि है। प्लास्टिक की प्लेट, गिलास और बेग पर बैन लागू है या नहीं। होम कंपोस्टिंग होती है या नहीं। जैसे 12 सवाल केंद्र से आने वाली टीम सीधे पूछी जाएंगे।

इन चरणों में बंटा सर्वेक्षण
सर्वेक्षण का पहला चरण अप्रैल से जून महीने तक होगा। इसके बाद जुलाई से सितंबर तक दूसरा, जबकि अक्तूबर से दिसंबर के बीच तीसरे चरण में केंद्र सरकार की टीम शहर में आएगी।


मार्किंग प्रभावित करेंगी यह समस्याएं :
- सड़कोें का गड्ढा मुक्त न होना
- बिजली के झुलते तार
- खुले में हरियाली नहीं होना
- सड़कों पर घूमते आवारा पशु
- कचरा प्रबंधन नहीं होना
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शुरू न होगा

इस तरह तय होगी मार्किंग :
सिटीजन फीडबैक 1000
डायरेक्ट ऑब्जरवेशन 1000
सर्टिफिकेशन 1000
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 1000

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। अप्रैल से जून तक पहले चरण की अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं। हमारी रैंक पिछले साल से बेहतर होगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed