फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आओ मिलकर साथ मनाएं आजादी का जश्न

आओ मिलकर साथ मनाएं आजादी का जश्न

Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आओ मिलकर साथ मनाएं आजादी का जश्न
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को मुरादाबाद शहर आजादी का जश्न मनाएगा। अमर उजाला की ओर से एतिहासिक बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थाएं और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शहर के तमाम संगठनों ने अधिक से अधिक लोगों से बाइक रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।
रैली की शुरुआत किला रोड स्थित सोनकपुर स्टेडियम से होगी। रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी लोग सुबह सात बजे स्टेडियम में एकत्र होंगे। वहां से रैली शुरू होकर राम गंगा विहार, कांठ रोड सिविल लाइन होते हुए पीलीकोठी चौराहा पहुंचेगी। रैली में कई स्कूल कालेज के छात्र एवं छात्राओं के अलावा व्यापारिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। तिरंगा लहराते हुए यह रैली शहर के लोगों में देशभक्ति का जोश भरेगी। पीलीकोठी चौराहा पर सुबह 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, संघ महानगर अध्यक्ष कौशिक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने शिक्षकों से रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष सीरीन संतराम ने कहा कि रैली में स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षकों के साथ प्रबंधक बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आईएमए अध्यक्ष डा. बबीता गुप्ता ने भी सामूहिक राष्ट्रगान एवं रैली में अधिक से अधिक डाक्टरों के पहुंचने का आह्वान किया है। कार्तिकेय सांस्कृतिक संस्था के सचिव डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल, रेड सोसायटी के कार्यवाहक महामंत्री धवल दीक्षित, लायनेस क्लब प्राचीन की अध्यक्ष अंजू लोचब, इनरव्हील क्लब एसेंस की एडिटर रशिम गुग्गल, रोटरी क्लब के सचिव शम्मी कपूर, तहजीब संस्था की संस्थापक आरती गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह, महानगर सहमंत्री कुशल शर्मा, लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन सुमन कौशिक, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, इनरव्हील क्लब सिविल लाइंस की अध्यक्ष नीलम गर्ग ने आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed