फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मकान के मलबे में दबकर पति पत्नी और बेटी गंभीर घायल

मकान के मलबे में दबकर पति पत्नी और बेटी गंभीर घायल

Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मकान के मलबे में दबकर पति पत्नी और बेटी गंभीर घायल
बिलारी। शुक्रवार की रात बिलारी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश कई ग्रामीणों के लिए परेशानी लेकर आई। कमालपुर चंदौरा गांव में रात्रि में एक ग्रामीण का मकान अचानक भर भराकर गिरने से दंपति समेत तीन लोग मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए। देहात के कई अन्य ग्रामों में भी बारिश से मकान गिर गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बिलारी तहसील के कमालपुर चंदौरा गांव निवासी ग्रामीण सुरेश जाटव 50 वर्ष का गांव की आबादी के पश्चिम में मकान बना हुआ है। मकान की छत में सीमेंट के पटिया और गाटर पड़े हुए थे। जबकि पिछली दीवार सीमेंट की बजाय मिट्टी और गारे से बनी हुई थी। शुक्रवार की रात मकान के कमरे में सुरेश के साथ उसकी पत्नी क्रांति देवी 48 वर्ष और विवाहित पुत्री राजवाला पत्नी चेतन सिंह मोहल्ला अशोक नगर चंदौसी सो रही थी। जबकि मकान के बरामदे में उसके तीन अन्य बच्चे कविता, होम सिंह और चेनू सिंह सो रहे थे। रात्रि लगभग 11 बजे अचानक सुरेश के मकान के कमरे की पूरी छत भर भराकर गिर गई और उसके मलबे में सुरेश, क्रांति तथा राजवाला तीनों दब गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर सुरेश का पड़ोसी उसका भाई चंद्रसेन दीवार कूदकर मौके पर गया। उसने शोर मचाकर अनेक ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों ने रात में ही साहस करके मलवा हटाकर उसके नीचे दबे तीनों लोगों को निकाल लिया। तीनों घायलों को काफी चोटें आईं। रात्रि में ही तीनों घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर भर्ती कराया गया। सुरेश के घर में रखा खाद्यान्न और समस्त घरेलू सामान छत के मलबे में दबकर और बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गया। शनिवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल ने घटना स्थल पर जाकर जांच की और पीड़ित किसान को शासन से मुआवजा मिलने के लिए रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed