फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुंदरकी में बस स्टैंड से हटवाया अतिक्रमण

कुंदरकी में बस स्टैंड से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 17 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में बस स्टैंड से हटवाया अतिक्रमण
कुंदरकी। सोमवार को कुंदरकी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अब्दुल वासित ने सफाई कर्मियों और पुलिस फोर्स को साथ लेकर नगर क्षेत्र में बस स्टैंड और उससे सटे मुख्य बाजार और भर्जी वाली गली में अतिक्रमण हटाओ चलाया तो दुकानदारों में खलबली मच गई। नगर पंचायत कर्मियों ने सड़क के किनारे से किए गए अतिक्रमण को हटवाया जोकि लोगों के आवागमन में बाधा पहुंचती है हालाकि कई दुकानदारों ने हल्का विरोध में जताया लेकिन पुलिस ने उनको समझा कर शांत कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान कुछ समय चल कर ही रह गया। गौरतलब है कि नगर पंचयत बोर्ड की बैठक और थाने में होने में वाली शांति समिति की बैठकों में कुंदरकी में अतिक्रमण का मुद्दा उठता रहा है लेकिन अतिक्रमण को लेकर सार्थक कदम नहीें उठाए जाते जिसके चलते नगर के मुख्य बाजार में लोगों को कभी कभी तो पैदल भी निकलना मुश्किल जाता है। ऐसी स्थिति में जनहित में समस्त नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना जरूरी है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed