{"_id":"5cb63c2fbdec2214262c6ee2","slug":"141555446831-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। काली घटाओं के बीच मंगलवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। लेकिन मौसम के इस मूड ने किसानों का सुकून छीन लिया है। गेहूं की फसल खेत में खड़ी है ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए बड़े नुकसान का सबब बस सकती है। बारिश के चलते किसानों को गेहूं की कटाई रोकनी पड़ी।
मंगलवार को पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं और आसमान पर घने बादल छाए रहे। इस बीच बूंदाबांदी भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने पर किसानों में हड़कंप मच गया। गेहूं की कटाई मौसम में हुए बदलाव के कारण बीच में ही रोक दी गई। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो गेंहू की फ सल को नुकसान पहुंच सकता है। कटी फसल पर हुई बारिश भी गेहूं की क्वालिटी को खराब कर देगी। इसे लेकर किसान परेशान हैं। वहीं शहर में लोगों को इस बूंदाबांदी ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार सुबह धूप निकलने के बजाय आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। निदेशक मौसम विभाग लखनऊ जेपी गुप्ता का कहना है कि बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।