फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहरभर में लोहड़ी का जश्न, झूम उठे लोग

शहरभर में लोहड़ी का जश्न, झूम उठे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहरभर में लोहड़ी का जश्न, झूम उठे लोग
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोहड़ी के जश्न में रविवार को शहर के निवासी सराबोर रहे। लोहड़ी जली तो ढोल ताशे बजने लगे। खुशियों में लोग झूम उठे। सिक्ख और पंजाबी परिवारों ने घरों, मंदिरों और पार्कों में लोहड़ी का त्योहार मनाया। परिवार के सभी लोगों ने भजनों के साथ परिक्रमा कर सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना की। लोहड़ी का उत्सव मंदिर, कालोनियों और अपार्टमेंट्स सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक रूप से मनाया गया।
महिलाएं घरों से पूजा की थाल सजाकर पहुंची और विधिवत रूप से लोहड़ी की पूजा-अर्चना की। लोहड़ी की परिक्रमा की। मूंगफली, मक्का के दाने, रेबड़ी, गजक, फूल, अक्षत, चंदन आदि से लोहड़ी की पूजा की। ढोल-नगाड़े की धुन पर जमकर भांगड़ा किया। डीजे पर भी बच्चे और बड़े सभी झूमे। महिलाओं ने भी अपनों का साथ देते हुए नृत्य कर लोहड़ी के आनंद उत्सव को दोगुना कर दिया। देर रात तक शहर के सांस्कृतिक कार्यक्रम चले तो वहीं, सामूहिक भोज के आयोजन भी हुए। रामगंगा विहार में बल्देव शर्मा, तिलकराज शर्मा व अन्य ने सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई। आदर्श नगर पंजाबी कालोनी में संयुक्त रूप से लोहड़ी पूजन कर जलाई गई। मुख्य रूप से सुरेश मदान, दीवान चंद, संजय कुमार, गौरव, नीतिन, मोहित, जसविंदर कौर, रूपाली, वंशिका आदि ने पूजा कर लोहड़ी की बधाई दी और सभी की खुशहाली की कामना की। गीता ज्ञान मंदिर में भी सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाकर भांगड़ा किया। मुरादाबाद पंजाबी समाज समिति द्वारा आदर्श नगर चौक पर पूजा अर्चना कर लोहड़ी मनाई। अध्यक्ष राजीव गुंबर ने लोहड़ी पर्व के इतिहास की जानकारी दी। सुंदरिए मुंदरिए तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टी वाला गीत पर नृत्य किया। इस दौरान पोरस सचदेवा, सीमा भोला, ममता, सुरेंद्र, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पहली लोहड़ी की रही धूम
जिन परिवारों में नव दंपति और नवजात शिशु की प्रथम लोहड़ी हुई, वहां पर रिश्तेदार, परिचित एकत्र हुए और सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद उठाया। सभी ने मिठाई और उपहार बांटे। डीजे पर बज रहे पंजाबी गानों पर बच्चों, महिलाओं ने जमकर डांस किया। बुद्धि विहार निवासी टोनी कौर धवन ने बताया कि उनके पोता गुरुएकम आठ माह का है और उसकी पहली लोहड़ी को जोरशोर से मनाया जा रहा है। दो साल पहले बेटे की शादी होने के बाद पहली लोहड़ी होटली में मनाई गई थी। इस बार घर पर टैंट लगवाया है और डीजे की व्यवस्था की है। बच्चे की ननिहाल और बुआ के घर से कपड़े आ गए हैं। परिचितों और रिश्तेदारों को भी बुलाया है। रामगंगा विहार में मन्नु ने भी अपने बेटे की पहली लोहड़ी धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed