फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पंद्रह अगस्त से बदले समय पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पंद्रह अगस्त से बदले समय पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 14 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह अगस्त से बदले समय पर दौड़ेंगी ट्रेनें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंद्रह अगस्त से समय सारिणी में बदलाव होने के साथ-साथ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। मुरादाबाद से रामनगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह दस बजकर 25 मिनट के स्थान पर दस बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रामनगर में 12 बजकर 40 मिनट के स्थान पर बारह बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। यही ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद के लिए सात बजकर 20 मिनट के स्थान पर सात बजे रवाना होगी और मुरादाबाद में 9 बजकर 50 मिनट के स्थान पर नौ बजकर 30 मिनट पर आएगी।

संपर्क क्रांति, देहरादून शताब्दी, लखनऊ मेल, लखनऊ-आनंद विहार, कुंभ एक्सप्रेस, बरेली-दिल्ली, काशी विश्वनाथ, हमसफर समेत कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले चलेगी। हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, आनंद विहार गरीब रथ, हरिद्वार-वलसाड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले स्टेशन से चलेंगी। बरेली-प्रयाग 50 मिनट पहले, चंडीगढ़ गरीब रथ एक घंटा 10 मिनट पहले, लखनऊ - शाहजहांपुर और फिरोजपुर कैंट अंत्योदय एक्सप्रेस 30 मिनट पहले चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। इनमें देहरादून - मदुरै एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जबकि दिल्ली-मुरादाबाद ढाई घंटी की देरी से रवाना होगी तो लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटी की देरी से। आगमन वाली ट्रेनों के समय में भी रेलवे ने परिवर्तन किया है। उपासना, मसूरी, जन शताब्दी, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, नौचंदी, हावड़ा-दिल्ली समेत कई ट्रेन पांच मिनट पहले अपने निर्धारित स्टेशन पर पहुंचेगी। मुरादाबाद- दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, फैजाबाद - दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे दस मिनट, मसूरी एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट, कोटद्वार-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट पहले अपने निर्धारित स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली-मुरादाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट, लखनऊ-सहारनपुर 1 घंटे 10 मिनट, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयाग 45 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी 40 मिनट, हरिहर एक्सप्रेस 35 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस 30 मिनट, फिरोजपुर-चंडीगढ़ 30 मिनट, कामाख्या-आनंद विहार 30 मिनट, चंपारण सत्याग्रह 30 मिनट, अमृतसर-देहरादून 20 मिनट अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचेगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रेनों के समय पर लाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed