फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंत्री के सामने उभरा उपेक्षा का दर्द

मंत्री के सामने उभरा उपेक्षा का दर्द

Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के सामने उभरा उपेक्षा का दर्द
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह के सामने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द उभरकर सामने आया। कार्यकर्ताओं ने अपने को पार्टी के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि अधिकारी से लेकर पुलिस तक कदम-कदम पर अपमानित कर रहे हैं। बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से समस्या पूछी तो एकाएक कई कार्यकर्ता खड़े हो गए। शिकायत की शुरूआत वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने सम्मान न मिलने से की। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकार में वार्ड मेंबर तक की इज्जत होती थी। हमसे पुलिस वाले चौराहों पर बेइज्जत कर रहे हैं। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की धेले की इज्जत नहीं रह गई है। किस तरह जनता के सम्मान की बात लेकर आगे बढ़े। उनका कई कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं की इज्जत थी, तभी उनकी पार्टियों का यह हाल हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता समर्पित सिपाही हैं। वह समझते हैं कि पांच महीने और झेलना पड़ेगा। हम 15 साल सत्ता से बाहर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अफसर अपनी मानसिकता नहीं बदल पा रहे हैं। हमारे पास इनको हटाने का विकल्प नहीं है। अब 48 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा रही है। 3500 दरोगा भर्ती होंगे। आप पुलिस कर्मियों की लिस्ट तैयार रखें। चार्ज पर वही रहेगा, जो कार्यकर्ता का सम्मान करेगा। जल्द ही पुलिस की मानसिकता बदलने का समय आने वाला है। सम्मेलन में मेयर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, पार्षद राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed