फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   35 हजार बड़े किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

35 हजार बड़े किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
35 हजार बड़े किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम और कमिश्नर से कहा है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले और बड़े किसानों को न तो प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभ मिलेगा, न ही किसी भी तरह का अनुदान ले सकेंगे। इस आदेश के बाद कृषि विभाग केअधिकारियों ने जिले के करीब 35 हजार बड़े किसानों को सरकार की सभी योजनाओं से अलग कर दिया है।

मुख्य सचिव ने आदेश में भूतपूर्व अथवा वर्तमान संवैधानिक पदधारकों को किसान सम्मान तथा अन्य योजनाओं से अपात्र घोषित किया है। जिसमें भूतपूर्व अथवा वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री,लोकसभा सदस्य राज्य सभासदस्य, राज्य विधान सभा सदस्य, राज्य विधान परिषद सदस्य, भूतपूर्व अथवा वर्तमान महापालिका के मेयर,पूर्व एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। इसी तरह केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त विभागों के कर्मचारी,विगत वर्षों में आयकर भुगतान करने वाले लघु एवं सीमांत कृषक भी अपात्र होंगे। 10 हजार तक या उससे अधिक पेंशनधारक सेवानिवृत्त कर्मी भी अपात्र होंगे। इसके अलावा पेशेवर डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंड्डेंट, आर्कीटेक्ट जो पंजीकृत हैं और अपना पेशाकर रहे हैं जिनको अपात्रता की सूची में रखा गया है। जिसका उल्लंघन करने पर जारी लाभ भू-राजस्व की तरह वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed