फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कृषक प्रशिक्षण के अंतिम दिन नई कृषि तकनीक की दी जानकारी

कृषक प्रशिक्षण के अंतिम दिन नई कृषि तकनीक की दी जानकारी

Sun, 30 Sep 2018 01:22 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
कृषक प्रशिक्षण के अंतिम दिन नई कृषि तकनीक की दी जानकारी
बिलारी। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शनिवार की सुबह केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. आरके सिंह ने किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने की सलाह दी। वैज्ञानिक डा. हसन तनवीर ने मैंथा की फसल उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मैंथा का तेल निकालने के बाद बचे अवशेष को मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. सुखदेव सिंह ने किसानों को बागवानी का महत्व बताया और बागों में होने वाले फसल अवशेषों को बर्मी कंपोस्ट में बदलने के उपाय बताए। केंद्र के वैज्ञानिक डा. मोहन सिंह ने किसानों को खेतों की मिट्टी के नमूने लेने और मिट्टी की जांच कराने का महत्व बताया। प्रशिक्षण समापन पर प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed