{"_id":"5b71f0fa42c7927c7579aa9e","slug":"131534193914-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में ओडीएफ का भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में ओडीएफ का भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने सोमवार को महानगर में ओडीएफ और स्वच्छता की हकीकत जानी। टीम ने दिन भर शहर के शौचालयों , सड़क, रेलवे स्टेशन, स्कूलों और नदियों के किनारों की हालत देखी। टीम को दिल्ली से संदेश मिलते रहे, उसी के आधार पर निरीक्षण होता रहा। मौके से ही वीडियो और फोटोग्राफ दिल्ली भेजे जाते रहे। शाम को ओडीएफ से जुड़े रिकार्ड की जांच की जाती रही। ओडीएफ घोषित होने वाले शहरों की लगातार निगरानी की जा रही है।
महानगर में शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने भारत सरकार के प्रतिनिधि विपिन कुमार की अध्यक्षता में महानगर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से ही शौचालयों, सड़कों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो, सब्जी मंडी और नदी के किनारों की वीडियो व फोटो मंत्रालय के कंट्रोल रूम को भेजे। दिल्ली कंट्रोल रूम से ही टीम प्रभारी विपिन कुमार को शहर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया जाता रहा।
उन्होंने शहर में बुध बाजार का एसी शौचालय, बंगला गांव, रेलवे रोड, डिप्टी गंज, कटघर, लोकोशेड पुल आदि क्षेत्रों के शौचालयों का निरीक्षण किया और उनकी वीडियो बनाकर मंत्रालय को भेजी। हरथला सब्जी मंडी में भी सफाई देखी। शाम को टीम ने नगर आयुक्त कार्यालय पर ओडीएफ से जुड़ी फाइल देखीं।
विज्ञापन
...
भारत सरकार की टीम ने पूरे शहर को देखा और उसकी रिपोर्ट तैयार कर मौके से ही शहरी विकास मंत्रालय को भेजी। शहर की सफाई और ओडीएफ में स्थिति बेहतर है। औचक निरीक्षण के बावजूद कहीं पर गंदगी नहंी मिली।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
..