फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टीजीट परीक्षा आज और कल

टीजीट परीक्षा आज और कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
टीजीट परीक्षा आज और कल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। परीक्षा शनिवार तक होगी। दो दिन चलने वाली परीक्षा दो-दो पाली में होगी। दोनों ही दिन परीक्षा में 28767 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता से कराए जाने के लिए प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि आठ मार्च को 12402 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें सुबह की पाली में 6470 और दोपहर की पाली में 5932 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा देंगे। नौ मार्च को 16365 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें सुबह की पाली में 7945 और दोपहर की पाली में 8420 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। दोनों ही दिन 29 सेंटरों में 28767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होंगी। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुबह की पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। पर्यवेक्षक की अनुमति के बगैर परीक्षा केंद्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कोषागार से प्रश्नपत्र पुलिस की अभिरक्षा में परीक्षा शुरू होने से करीब ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रश्नपत्र के बंडल खोले जाएंगे। परीक्षा खत्म होने पर उत्तर पत्रक पर्यवेक्षकों की देखरेख में सील किए जाएंगे और उत्तर पत्रक को कोषागार में जमा कराएं जाएंगे। इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed