फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   120 crore black money declared in moradabad zone

मुरादाबाद जोन में 120 करोड़ रुपये की काली संपत्ति घोषित

Sun, 02 Oct 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
120 crore black money declared in moradabad zone
ब्लैक मनी
सरकार की इनकम डिक्लेयरेशन स्कीम सफल रही। मुरादाबाद चार्ज (जोन) में ही 120 करोड़ रुपये की काली कमाई की घोषणा की गई। कुल 125 लोगों ने अपनी घोषित आय और संपत्ति का ब्योरा आयकर विभाग को दिया।
विज्ञापन


इन लोगाें पर तीस प्रतिशत आयकर के साथ ही 15 फीसदी का सरचार्ज सहित कुल 45 फीसदी टैक्स लगाया गया। आयकर विभाग के खातें में 54 करोड़ रुपये जमा हुए आईडीएस स्कीम का 30 सितंबर को अंतिम दिन था। शुक्रवार को आयकर विभाग के दफ्तर रात 12 बजे तक खोले गए।
विज्ञापन


अंतिम तिथि को देर शाम से अघोषित आय और संपत्ति घोषित करने वालों की संख्या में तेजी आई। स्कीम की घोषणा के बाद बेहद सुस्त रफ्तार रही थी, लेकिन आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापों का असर भी दिखाई दिया। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही आय की घोषणा करने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम तिथि को देर रात तक लोग आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचते रहे। मुरादाबाद चार्ज में कुल 125 लोगों ने अपने काले धन की घोषणा की है। इन सभी ने कुल मिलाकर 120 करोड़ रुपये की संपत्ति का रिकार्ड आयकर विभाग को दिया है।


मुरादाबाद चार्ज में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, चंदौसी, बदायूं आते हैं। इन सभी पर 45 प्रतिशत का टैक्स वसूला गया। इनसे आयकर विभाग को कुल 54 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। पंकज खत्री आईटीओ हेडक्वार्टर ने बताया कि मुरादाबाद चार्ज में 125 लोगों ने कुल 120 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed