{"_id":"5ccc977ebdec220724486f95","slug":"11556911998-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के दो प्रॉपर्टी कारोबारी भिड़े -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के दो प्रॉपर्टी कारोबारी भिड़े -Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के दो प्रॉपर्टी कारोबारी भिड़े
गाजियाबाद के हेनियर पार्क मोहननगर निवासी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजीव चौहान पुत्र विजयपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक मई को रात करीब साढ़े आठ बजे जसपुर से जमीन देखकर लौट रहा था। ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर रंजिश में पीछा कर रहे गाजियाबाद के घोड़ा कालौनी निवासी सतपाल यादव उर्फ जगदर, मनोज फ ौजी, बबले यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने कार से उनकी कार को घेर लिया। आरोपियों ने उनकी कार को रुकवाने की कोशिश की। गाड़ी न रोकने पर उन्होंने कार पर तमंचों से ताबड़तोड़ फ ायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह कार में सवार दिनेश कुमार, मंगल कुमार आदि के साथ खिड़की खोलकर खेतों की ओर भागा और जान बचाई। राजीव चौहान का कहना है कि आरोपियों से उसका पैसे के लेन देन का विवाद है। इस रंजिश में वह उसके पैसे हड़पने के लिए उसे जान से मार देना चाहते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्ष प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं।