{"_id":"5beb3739bdec22695b77ae5a","slug":"11542141753-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के रुड़की के पास मंगलवार को एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। जोरदार झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंची और रेल संचालन बंद कराने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। जिसकी वजह से जन साधारण एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रही।
मंगलवार सुबह-सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर अंबाला कैंट हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन इकबालपुर और रुड़की के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन को जोरदार झटका लगा। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और ट्रेन गुजारी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। अफसरों के आदेश पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। जिसकी वजह से अमृतसर से सहरसा जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन तीस मिनट तक बीच में ही खड़ी रही। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।