{"_id":"5b8468c042c792466e6ee958","slug":"111535404224-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में भरा पानी, सौ गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में भरा पानी, सौ गांवों में अंधेरा
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश से रामगंगा समेत अन्य नदियां उफनाने से पानी आबादी में घुस गया। पीपलसाना बिजलीघर में तीन फीट से ज्यादा पानी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पिछले चौबीस घंटे से क्षेत्र के सौ गांवों में अंधेरा है। इसके अलावा जहांगीरपुर बिजलीघर से इस्लाम नगर फीडर बंद कर दिया गया। रामगंगा नदी के आस पास के गांवोें में पानी भरा है।
लगातार बारिश होने से पीपलसाना बिजलीघर और पशु चिकित्सालय में तीन फीट पानी भर गया। बिजलीघर में पानी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पीपलसाना, भोजपुर, जाहिद नगर, चांदपुर, त्रिलोक पुर, देवीपुरा, गणेशपुर, मिलक, धारक नगला समेत सौ गांवों में रविवार रात से अंधेरा है। सोमवार को दिन भर आपूर्ति ठप रही। चौबीस घंटे से ज्यादा समय से इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा रामगंगा नदी के आस पास के गांव में एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। जहांगीरपुर बिजली घर से इस्लामनगर फीडर बंद बंद कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि पीपलसाना बिजलीघर में पानी भरा है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। मंगलवार को पानी कम होने के बाद ही सप्लाई शुरू की जाएगी।