{"_id":"5b830e0342c7924676417373","slug":"111535315459-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे अस्पताल के पास सड़क पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलवे अस्पताल के पास सड़क पर गिरा पेड़
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
डीआरएम कंपाउंड में पेड़ गिरने से युवती की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था रविवार को रेलवे अस्पताल के पास फिर एक पेड़ फिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार बाल बाल बच गया। रेलवे कालोनी में दो दर्जन से अधिक पेड़ जर्जर हाल में हैं और मौत बनकर खड़े हैं। इससे कालोनी के लोगों में दहशत बनी है।
शुक्रवार को डीआरएम कंपाउंड में एक पेड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार दीपा (32) की मौत हो गई। दीपा अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी। दीपा के पिता वीरेंद्र कुमार रेलवे में फोरमैन हैं और 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति है। दीपा पिता की सेवानिवृत्ति में शामिल होने मायके आई थी। सूखा पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गई। दीपा की मौत के बाद भी रेलवे महकमे के अफसर नहीं चेते। रेलवे कालोनी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पेड़ सूखे और जर्जर हाल में हैं। पेड़ों को कटवाने के लिए स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों का घेराव भी किया, लेकिन पेड़ मौत बनकर खड़े हैं। रविवार को ही रेलवे अस्पताल के पास फिर एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। उधर, दयानंद कालेज के पास शनिवार रात पाकड़ का एक पेड़ धराशायी हो गया।