फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लाटरी स्थगित, दाखिले के लिए करना होगा इंतजार

लाटरी स्थगित, दाखिले के लिए करना होगा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
लाटरी स्थगित, दाखिले के लिए करना होगा इंतजार
मुरादाबाद। निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) में निजी स्कूलों के दाखिले के लिए मंगलवार को होने वाली लाटरी स्थगित हो गई। प्रदेश के कई जिलों में आवेदनों का सत्यापन पूरा नहीं होने से लाटरी स्थगित करनी पड़ी है। मुरादाबाद जिले के 1619 बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, इसकी अभी तिथि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में पहली कक्षा में 25 फीसदी सीटें गरीब और अनुसूचित वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित करने की अनिवार्यता है। मुरादाबाद जिले में निजी स्कूलों में दाखिले के लिए एक मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। पांच अप्रैल आवेदन की आखिरी तिथि थी। इसमें शहरी क्षेत्र में आनलाइन और देहात क्षेत्र में आफलाइन आवेदन किए गए। 11 अप्रैल को आवेदनों के सत्यापन किए गए और 16 अप्रैल को लाटरी होनी थी। मुरादाबाद जिले से 2204 अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किए। इनमें 585 आवेदन खारिज हो गए। मंगलवार को 1619 आवेदनों की लाटरी से बच्चों को स्कूल आवंटन होने थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा परिषद ने लाटरी की तैयारियां पूरी कर ली थी। प्रशासन स्तर पर गठित कमेटी को लाटरी निकाली जानी थी। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से लाटरी स्थगित कर दी गई। बेसिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक लाटरी सभी जिलों में एक साथ निकाली जाएगी। हालांकि, लाटरी की नई तिथि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड से बाहर के स्कूलों में आवेदन खारिज
मुरादाबाद जिले में सत्यापन में 585 आवेदन खारिज हुए हैं। बीएसए कार्यालय के मुताबिक खारिज होने वाले अधिकतर आवेदकों ने अपने वार्ड से बाहर के स्कूलों में दाखिले का विकल्प भरा था। शहरी क्षेत्र में वार्ड और देहात क्षेत्र में एक किलोमीटर की परिधि के स्कूलों में विकल्प देना था। कई आवेदनों में कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने और बच्चों की जन्मतिथि का प्रमाण पत्र नहीं लगाए जाने से खारिज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed