फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भोले के भक्तों की बढ़ी भीड़

भोले के भक्तों की बढ़ी भीड़

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भोले के भक्तों की बढ़ी भीड़
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोले के भक्तों का आना शुरू हो गया है। मुरादाबाद के कांवड़िए अगले सप्ताह से आने शुरू होंगे। बुधवार को दूसरे जिलों को जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। महानगर में मंदिरों को जाने वाले रास्तों की स्थिति अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।
कांवड़ यात्रा को लेकर अफसर पर्याप्त तैयारी नहीं कर सके। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थों से महानगर का माहौल शिवमय हो गया। बुधवार को सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। मुरादाबाद में जलाभिषेक सोमवार को होगा। अभी तक दूसरे जिलों को जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे आने शुरू हुए हैं। बुलंदशहर, गाजियाबाद, हरियाणा व दिल्ली आदि में शिवरात्रि पर जलाभिषेक होता है। उसके चलते डाक कांवड़ भी दिनभर हाईवे से होकर जाती रहीं। कावंड़ियों की भीड़ के चलते दिनभर कांठ रोड़, दिल्ली रोड, पीली कोठी, लोकोशेड, फव्वारा चौक, और रेलवे रोड पर जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन न तो हाईवे की सड़कों को ठीक करा सका है। हाईवे पर सड़क के गड़ढ़ों से होकर निकलने में कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंदिर को जाने वाले रास्तों की हालत में भी ठीक नहीं है। बंगला गांव के सामने सड़क किनारे गड्ढे खोद दिए गए हैं। इससे बारिश होने पर परेशानी झेलनी पड़ेगी। पुलिस लाइन के सामने सीवर डलने से सड़क बैठ गई है। इसके साथ ही कचहरी रोड पर गड्ढे बन गए हैं। हाईवे पर सीवर खुदाई के खडड बनें हैं। ताड़ीखाना रोड़ को भी ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की अपनी सड़कों की हालत बिल्कुल ठीक है। जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकार वाली सड़क टूटी पड़ी हैं। उनको ठीक कराने के लिए नोटिस किया जा चुका है। सोमवार से पहले हर हाल में सड़कों को ठीक करा लिया जाएगा।
- आशीष शुक्ला, उप नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed