फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   100 couples of Bilari will tie the knot

Moradabad News: परिणय सूत्र में बंधेंगे बिलारी के 100 जोड़े

Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
100 couples of Bilari will tie the knot
बिलारी। पांच दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बिलारी ब्लॉक के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।कार्यक्रम स्थल पर कन्या लाभार्थियों को फोटो परिचय पत्र से ही प्रवेश मिलेगा। बीडीओ ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण बिलारी अनुराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुरादाबाद में रामपुर रोड जीरो प्वाइंट स्थित अर्केडिया ग्रीन में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। बिलारी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से 309 कन्याओं ने इस योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदनों की जांच कराने के बाद 209 आवेदन निरस्त कर दिए गए। जांच के दौरान केवल 100 आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

इन्हीं 100 जोड़ों को पांच दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बताया कि निरस्त में अधिकतर ऐसे आवेदन मिले जिनकी शादी पांच दिसंबर से पहले ही हो गई थी। लाभार्थी कन्याओं को 25 हजार रुपये का दहेज का सामान मिलने के अलावा उनके खाते में 60 हजार रुपये अलग से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ बिलारी नरेशपाल सिंह ने कार्यालय में सभी एडीओ, पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बीडीओ ने कार्यक्रम स्थल तक जोड़ों को पहुंचाने और उनका पंजीकरण कराने, जोड़ों को सामान उपलब्ध कराने आदि कार्यों को लेकर जिम्मेदारी बांटी।

बीडीओ ने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बायोमेट्रिक होने के बाद ही जोड़ों को प्रवेश मिल सकेगा। मौके पर एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ सहकारिता सुनील कुमार व एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed