फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth found in Corona suspect sent to BHU for investigation

कोरोना संदिग्ध मिले युवक को जांच के लिए बीएचयू भेजा

Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth found in Corona suspect sent to BHU for investigation
मिर्जापुर। दो दिन से जिले में कोई कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। लेकिन बुधवार को धनैता गांव का रहने वाला एक प्रवासी जब सीएचसी लाया गया तो उसकी हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने खासी-बुखार व अन्य कोरोना के लक्षण देख वाराणसी रेफर कर दिया। उसे 108 नम्बर एंबुलेंस से जांच के लिए भेजा। वाराणसी रेफर किए जाने पर परिवार में हड़कंप मचा है। परिजनों ने उसे भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने परिवार के लोगों को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को आई 45 रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा 56 लोगों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले में इस समय 20 संक्रमित मरीज है। इसमें एक वाराणसी रेफर है। 19 विंध्याचल के सीएचसी में बने आईसोलशन वार्ड और सेमफोर्ड के अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लोगों डर सता रहा था। स्वास्थ्य महकमें में भी हड़कंप मचा था। पिछले सप्ताह हर दिन मरीज बढ़ रहे थे। आंकड़ा 32 तक पहुंच गया था। इसमें तीन जमाती पूर्व में स्वस्थ होकर घर जा चुके थे। इस सप्ताह एक संक्रमित मरीज बढ़ा, पर नौ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी कर दी गई। इसमें सोमवार को चार और मंगलवार को पांच लोगों को छुट्टी दिया गया। कछवां निवासी एक और महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है, पर उसके बच्चे की रिपोर्ट नहीं आने के कारण उसे छुट्टी नहीं दी गई है। बुुधवार को 45 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें लोहंदी में क्वारंटीन किए गए गैर प्रांत से आए संदिग्ध है और संक्रमित के परिवार के सदस्य है। बुधवार को 56 लोगों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें परिसया क्वारंटीन सेंटर, सेमफार्ड अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्ध है। अब तक भेजे गए 1165 सैंपल में 961 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
पाजिटिव 45 - मिर्जापुर के 20 (एक रेफर), भदोही के 20, सोनभद्र के पांच ।
क्वारंटीन किए गए-83 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -14), ( परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय-69 )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed