Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Birsa Munda fought for the tribal community.

Mirzapur News: बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के लिए किया संघर्ष

Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda fought for the tribal community.
बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करती छानबे विधायक रिंकी कोल।-सोशल मीडिया।
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के गोपलपुर गांव में बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पंडाल को बैनर-पोस्टर और फूल-मालाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अहरौरा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संबोधन कुशवाहा ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू में हुआ था। मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर अबुआ दिशुम, अबुआ राज यानी हमारे देश में हमारा राज का नारा दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की ओर से आदिवासियों के शोषण, जमीन हड़पने और धर्म परिवर्तन के खिलाफ उलगुलान (महाविद्रोह) शुरू किया था। आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसी कारण उन्हें धरती आबा कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से जल, जंगल, जमीन और शिक्षा की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह पटेल मौजूद रहे। अध्यक्षता हंसराज कोल और संचालन तेजबली गौतम ने किया। इस दौरान रामविलास आदिवासी, प्रद्युम्न कोल, अनीश अब्बासी आदि मौजूद रहे।

बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करती छानबे विधायक रिंकी कोल।-सोशल मीडिया।

बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करती छानबे विधायक रिंकी कोल।-सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed