Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two-year-old child dies after falling into a well

Mirzapur News: कुएं में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत

Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old child dies after falling into a well
मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव कुएं में गिरने से मृत बालक अमित। स्रोत- परिवार
मड़िहान। थाना क्षेत्र के अमोई गांव में रविवार दोपहर कुएं में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अमोई गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर वह सुगापांख से घर पहुंचे थे। अपने बड़े बेटे अंकित (5) और छोटे बेटे अमित (2) को चॉकलेट देकर घर में मां मीना के पास छोड़कर बाहर चले गए। मीना घर में आराम कर रही थीं। इसी बीच अमित घर से बाहर निकलकर पास में स्थित कुएं के पास पहुंच गया। कुएं की ऊंचाई जमीन से महज एक फीट होने के कारण वह आसानी से वहां पहुंच गया और खेलते समय उसमें गिर गया।
विज्ञापन

काफी देर तक अमित दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने घर के अंदर और बाहर उसकी तलाश शुरू की। कुएं में झांककर देखा तो अमित पानी में उतराया मिला। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता रंजीत ने तत्काल कुएं में छलांग लगाकर बेटे को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय दादा नंदलाल और दादी विमला देवी पास के पक्के मकान में थे। बेटे की मौत से मां मीना देवी बदहवास हैं। परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी गमगीन हैं।
इनसेट-
कुएं में गिरने से युवती की मौत
मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के दाढ़ी राम गांव में रविवार की शाम कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए पड़री थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दाढ़ी राम निवासी लालजी की पुत्री प्रियंका (18) रविवार की शाम करीब छह बजे घर से पैदल निकली थी। इस दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। सीओ ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि कुएं में गिरने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed